Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स वाल्मीकि नगर में महिलाओं ने रचा इतिहास, साड़ी-सलवार में खेला क्रिकेट मैच

वाल्मीकि नगर में महिलाओं ने रचा इतिहास, साड़ी-सलवार में खेला क्रिकेट मैच

0
68

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट



वाल्मीकि नगर स्थित नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय के खेल मैदान में महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक अनूठे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला 10-10 ओवर का था, जिसमें महिलाओं ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया।
इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि खिलाड़ी महिलाएं पारंपरिक परिधान में मैदान पर उतरीं, वहीं साड़ी पहनी महिला अंपायर को मैच का संचालन करते देख दर्शक दंग रह गए। यह दृश्य महिलाओं की क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव का सशक्त संदेश देता नजर आया।


यह कार्यक्रम जीविका के माध्यम से “नई चेतना” अभियान के तहत एनआरएलएम (बीएमपी) द्वारा आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु कुमार ने किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना और यह संदेश देना था कि जब पुरुष क्रिकेट खेल सकते हैं, तो महिलाएं क्यों नहीं।
क्रिकेट मैच के माध्यम से महिलाओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एकजुट होने का संदेश दिया गया।

इस प्रतियोगिता में पांच पंचायतों की जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में अपनी मजबूत पहचान भी बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!