प्रखंड बगहा दो में कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण में कर्मियों को फसल कटनी का दिया गया प्रशिक्षण
शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
प्रखंड बगहा दो में कृषि सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। यह प्रशिक्षण एकदिवसीय था। जिसमें कृषि विभाग के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी और बगहा दो के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार के मौजूदगी में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इस प्रशिक्षण में फसल कटनी और कुछ नियमों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया। प्रशिक्षण कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार को दिया गया। कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहां की फसल कटनी को लेकर कई सारे नियमों को जो किसानों को बताना और जागरूक करना है।

इसको लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया।कृषि पदाधिकारी ने एक और बात किसानों को कहीं की खेतों के फसल कटनी में परली जालना मना किया गया है। इसका उल्लंघन करने पर वैसे किसानों को विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी और उन्हें आगे के लाभो से वंचित किया जा सकता है।
