सिवान में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत से मचा कोहराम

0
IMG-20261023-WA0020.jpg


_आलमपुर गांव में हादसे से दहला इलाका, विस्फोट में पूरा मकान ध्वस्त, राहत-बचाव कार्य में जुटी टीमें

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

सिवान : बिहार के सिवान जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर गांव में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान भीषण आग लगने के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है, जबकि गांव में मातम का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलमपुर गांव में एक घर के अंदर पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पूरा मकान ध्वस्त हो गया। घटना के समय परिसर में कई लोगों के मौजूद होने की बात कही जा रही है। ऐसे में मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में एक मृतक की पहचान स्थानीय निवासी अमीरुद्दीन मियां के रूप में हुई है।

हालांकि, अन्य मृतकों की पहचान को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। घटनास्थल पर कई एंबुलेंस पहुंचने की सूचना है। राहत एवं बचाव कार्य के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश किए जाने की जानकारी सामने आई है।अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हुए इस भीषण हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारणों, मृतकों की अंतिम संख्या और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!