रूपही में कृति हेल्थ वेलनेस सेंटर का शुभारंभ, अर्थराज यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

0
IMG-20261017-WA0017.jpg

अजय गुप्ता भितहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भितहा। प्रखंड क्षेत्र के रूपही चौक के समीप शुक्रवार को कृति हेल्थ वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में वाल्मीकिनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्थराज यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। यह सेंटर रूपही चौक से लगभग 200 मीटर दक्षिण नौगांवा जाने वाली सड़क पर स्थित है। कार्यक्रम में विधायक मीडिया प्रभारी अजय कुमार गुप्ता, मुखिया संजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि चंदन गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि संजय यादव, समाजसेवी एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मंजर इमाम, राजकुमार यादव , विवेक यादव,सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मिलेगी परामर्श की सुविधा सेंटर के डॉ राघव कुमार यादव एवं डॉ छोटेलाल सिंह ने बताया कि यहां इलेक्ट्रो एक्यूप्रेशर, एक्यूपंक्चर सहित अन्य चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेंटर में आधुनिक मशीनों की सहायता से स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।


संचालकों के अनुसार, जोड़ों का दर्द, पीठ एवं कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द, साइटिका, सर्वाइकल, गठिया, अनिद्रा, गैस, कब्ज और त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर लोगों को परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा शुगर, ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी समस्याओं के संबंध में भी जानकारी एवं परामर्श उपलब्ध कराने की बात कही गई।


क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देना उद्देश्य


संचालकों ने कहा कि सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं और उपचार के विभिन्न विकल्पों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने की अपील की। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा संचालन कृति हेल्थ वेलनेस सेंटर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। यह रूपही चौक से लगभग 200 मीटर दक्षिण नौगांवा जाने वाली सड़क पर स्थित है। सेंटर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8210708400 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!