1051 कुंवारी कन्याओं ने राजघाट स्थित उत्तर वाहिनी कोहडा नदी में जल भरा।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बखरिया के सौजन्य से आयोजित दुर्गा पूजा समारोह को लेकर शनिवार को माई स्थान बखरिया से गाजा बाजा और जयकार के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गांव की परिक्रमा करते हुए जल कलश यात्रा राजघाट के ऐतिहासिक उत्तरवहिनी कोहडा नदी में 1051 कुंवारी कन्याओं ने कलश में जल भरा। जल शोभा यात्रा में माता भक्तों की भारी भीड उमर पड़ी थी। भक्ति धुनों पर सभी भक्ति भाव से झूम रहे थे।
अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बताया कि लगातार 26 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन होते चला आ रहा है। रविवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होने वाला है जिसको लेकर जल शोभायात्रा निकाली गई है। जिसमें सभी भक्त शामिल हुए हैं।

कोषाध्यक्ष जयनाथ साह ने बताया कि जल शोभा यात्रा निकाली गई है जो राजघाट स्थित नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल तक लाया जाएगा। रविवार से विधिवत कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो जाएगा। यज्ञ के आचार्य गुड्डू चौबे तथा यजमान आलोक कुमार मिश्रा खुशबू मिश्रा है। जल शोभा यात्रा में भाजपा नेता भिखारी सिंह मुखिया कमल पति देवी समाजसेवी एक बाली राम अभय कुमार नंदलाल प्रसाद पप्पू मिश्रा सुनील प्रसाद जयप्रकाश प्रसाद रवि कुमार टुना कुमार रमेश प्रसाद नगीना राम अखिलेश प्रसाद विकेश प्रसाद सत्यम सिंह राजेश्वर प्रसाद उमेश सिंह सुनील सिंह अरुण सिंह अनिल सिंह भोला सिंह सुरेश शाह मनोज पटेल बिंदु यादव सुरेश पटेल किशोरी शाह सूरज ठाकुर संजय महतो अजय महतो रामनरेश पासवान अभय डीलर उमेश शाह रामबाबू शाह विपिन प्रसाद प्रिंस मिश्रा राधेश्याम शाह ब्रिज शाह सोमेश्वर प्रसाद प्रभात कुमार कुंदन कुमार शत्रुघन मिश्रा सहित भारी संख्या में माता भक्त शामिल थे।






