आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
लौरिया-कथवलिया मुख्य मार्ग में बिजवनिया कॉलेज के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों किसी काम से लौरिया आए थे और वापस अपनी दुकान पर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चला रहे अबूलेस मियां को कुछ लोग दूसरे स्थान पर इलाज के लिए ले गए। वहीं बाइक पर पीछे बैठे रामचंद्र कुमार उर्फ मुकुल को लौरिया एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. रामू कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया।

घायल अबूलेस मियां ग्राम बलपुरवा, थाना चनपटिया निवासी बताए गए हैं, जबकि रामचंद्र कुमार उर्फ मुकुल चुहड़ी गांव के वार्ड-8 निवासी हैं। दोनों खरपोखरिया-मिश्रौली चौक पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






