Friday, October 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग की टीम ने वन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर गश्ती...

वन विभाग की टीम ने वन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर गश्ती अभियान चलाया

0
19

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वीटीआर वन प्रमंडल दो के जंगल क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर गश्ती अभियान चलाया। चूल भट्टा से भेरियारी के बीच जंगल में वनकर्मियों की टीम ने पैदल गश्त करते हुए जंगल की गतिविधियों और वन्यजीवों की स्थिति का जायजा लिया।
गश्ती के दौरान वनकर्मियों ने जंगल के संवेदनशील क्षेत्रों, वन पथों और आसपास के इलाकों में निगरानी की। टीम ने वन्यजीवों की गतिविधियों के साथ-साथ किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी।


वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर वन क्षेत्र में नियमित रूप से गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ जंगल में अवैध प्रवेश, शिकार और अन्य गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।
वनकर्मियों ने जंगल से गुजरने वाले लोगों से वन क्षेत्र में सतर्कता बरतने और वन्यजीवों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं पहुंचाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!