वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
पी एम श्री +2 नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय वाल्मिकीनगर बगहा 2 , विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के सुअवसर पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार “अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के रूप में मनाया गया।
विद्यालय के NCC ग्रुप के बच्चों द्वारा स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सफाई अभियान चलाया गया। एन. सी.सी. कैडेट्स दीपक कुमार और गोलू कुमार के साथ उनकी समस्त टीम ने साईकिल रैली निकाल कर स्वच्छता अभियान जागरूकता का संदेश दिया। विद्यालय कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा प्रभात रैली निकाली गई। इस बीच कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप कॉपी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ‘विजय कुमार’ के द्वारा किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार राव द्वारा बच्चों को संबोधन में बापू के सिद्धांतों,, सत्य-अहिंसा और भारतीय स्वतंत्रता में गांधी के योगदान एवं जीवन दर्शन की चर्चा की गई। नैतिकता, संस्कार , अध्यात्म, कर्म की प्रधानता , समय के महत्व, स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसे जीवन मूल्यों की प्रासंगिकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में वरीय शिक्षक बिपिन कुमार मिश्रा के साथ विद्यालय के सदस्य मोफिलदेव पासवान, ओमप्रकाश सिंह , मो. सगीर इत्यादि शिक्षक शामिल थे ।






