Saturday, October 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जिउतिया पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया

जिउतिया पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया

0
17

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जिउतिया पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर जिउतिया का कठिन व्रत रखा। सुबह से ही विभिन्न पूजा स्थलों और घरों में महिलाओं की चहल-पहल रही। व्रती महिलाओं ने स्नान आदि के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान जीमूतवाहन की कथा सुनी। महिलाओं ने संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए पूरे दिन व्रत रखकर श्रद्धापूर्वक पूजा की। जिउतिया पर्व को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया। घरों में भी परिवार के सदस्यों ने व्रती महिलाओं का सहयोग किया।मान्यता है कि जिउतिया व्रत माताओं द्वारा अपनी संतान की दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। पर्व के दौरान मां और संतान के बीच प्रेम, ममता और समर्पण की भावना भी देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!