Thursday, October 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एनएच पर हादसे रोकने को लौरिया पुलिस ने कसी कमर, नियम तोड़ने...

एनएच पर हादसे रोकने को लौरिया पुलिस ने कसी कमर, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

0
20

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। एनएच पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए लौरिया पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाने, ट्रिपल राइडिंग और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। थाना परिसर में भी बिना हेलमेट पहुंचने वाले बाइक चालकों का चालान किया जा सकता है।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि बाइक पर चालक समेत दो से अधिक लोगों के सवार होने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रिपल राइडिंग से वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसे की आशंका बढ़ जाती है। एनएच के दुर्घटना संभावित हिस्सों पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए बोलवा मोड़ से परसा-मठिया चौक तक कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।

पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर चलने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ओवरलोडिंग से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!