Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड बगहा दो में 6 पैक्सो के शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

प्रखंड बगहा दो में 6 पैक्सो के शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

0
15

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो में बुधवार को 6 पैक्सो में चुनाव हुआ। लोगों ने सुबह से ही मतदान केंदो में लाइन लगकर अपने मतों का प्रयोग किया। बगहा दो बीडीओ बिडू कुमार राम ने बताया कि 6 पक्सो के लिए पैक्स अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमें सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया। नरवर बरवल पंचायत में निर्विरोध पैक्स चुने गए। 6 पैक्सो में कुल 5481 मतदाता थे।

जिन्होंने लगभग 3 बजे तक लक्ष्मीपुर-रामपुरवा, नयागांव-रामपुर, यमुनापुर-टड़वलिया, जीमरी-नौतनवा, बकुली-पंचगांवा, एवं सेमरा-कठकुईया 6 पैक्सो में 52 प्रतिशत से 77 प्रतिशत तक मतदान हुए। वही ऑब्जर्वर रजनीकांत कुमार और बीडीओ द्वारा मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!