Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिकरहना के तटबंधों का बीडीओ-और सीओ ने किया निरीक्षण।

सिकरहना के तटबंधों का बीडीओ-और सीओ ने किया निरीक्षण।

0
18

चौकीदारों व जनप्रतिनिधियों को चौकसी बरतने का निर्देश।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड क्षेत्र के तिरवाह इलाके में सिकरहना नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को मझौलिया बीडीओ राजीव रंजन कुमार एवं सीओ डॉली कुमारी ने क्षेत्र के विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति को बारीकी से देखा और संभावित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। बीडीओ और सीओ ने संबंधित चौकीदारों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि तटबंधों पर लगातार नजर रखें। कहीं भी कटाव, रिसाव या किसी प्रकार की क्षति दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

अधिकारियों ने बताया कि सिकरहना नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। निरीक्षण के दौरान मुखिया पति अली असगर, जावेद अख्तर, फैयाज अहमद, इरशाद आलम समेत अन्य स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!