राहत सामग्री वितरण करने के साथ हर संभव करने का दिया आश्वासन।
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। प्रकृति आपदा बाढ़ को लेकर वाल्मीकिनगर के लोकप्रिय सांसद सुनील कुमार बगहा नगर के कई क्षेत्रों में दौरा किया।उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाल जाना और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया साथ उक्त स्थल पर सांसद सुनील कुमार द्वारा त्वरित राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य कराया गया। सांसद ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जो सुविधा मिल रही है। उसका भी गहन जांच की गई है और स्थानीय आला अधिकारियों को आवश्यक निर्देशित किया गया।

वही बाल्मीकिनगर सांसद ने प्रखंड बगहा क्षेत्र के चखनी रजवटिया एवं नगर परिषद सहित वाल्मीकि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा किया एवं आमजन से अपील किया कि आप सब घबराए नहीं,हम सब आपके साथ हैं।उन्होंने लोगों से उच्च स्थानों पर अपना शरण लेने का आग्रह किया।किसी तरह सूचना त्वरित मेरे संपर्क नंबर पर सूचित करेंगे हर संभव सहायता का प्रयास किया जाएगा।इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष जदयू प्रभात रंजन सिंह , जिला प्रवक्ता राकेश सिंह किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह प्रखंड बगहा एक प्रखंड अध्यक्ष उमा पटेल, अनुराग पांडे,इजहार सिद्दीकी पप्पू पांडे, मोहम्मद नबी समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





