विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा निर्धारित ‘मेरे सपनों का भारत एवं सेवा क्षेत्र’ थीम पर सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी, पठखौली, बगहा-2 में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी चित्रकारी के माध्यम से भारत के प्रति अपने सपनों एवं विचारों को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत पत्र के आलोक में भाजपा के स्थानीय नेता श्री मणि शंकर दुबे निरीक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता का निरीक्षण करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नैतिक जागरण मंच वेलफेयर ट्रस्ट एवं सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी, पठखौली बगहा-2 की ओर से श्री मणि शंकर दुबे का अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की और उन्हें आगे भी इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।






