Sunday, September 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद बेतिया में बड़े जलजमाव से...

तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद बेतिया में बड़े जलजमाव से राहत, महापौर ने वार्डों का किया निरीक्षण

0
9

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बेतिया नगर निगम क्षेत्र सहित पश्चिम चंपारण में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हुई। शनिवार की आधी रात के बाद बारिश का दौर थमने और रविवार को मौसम साफ होने पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश से उत्पन्न स्थिति, जलनिकासी व्यवस्था और प्रमुख सड़कों का स्थलीय जायजा लिया। महापौर ने बताया कि सघन शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में कहीं भी बड़े अथवा गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं मिली। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर पानी जमा हुआ था, लेकिन जलनिकासी व्यवस्था के कारण कई इलाकों में पानी तेजी से निकल गया। उन्होंने कहा कि लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के बावजूद बड़े जलजमाव की स्थिति नहीं बनना नगर निगम की नियमित सफाई और जलनिकासी व्यवस्था का परिणाम है।

महापौर ने सफाई कर्मियों की सक्रियता और कर्मठता की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम में भी कर्मी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने इसे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!