विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा, पश्चिम चंपारण। भीताहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 23 सितंबर 2026 की रात छापेमारी कर 72 लीटर देसी शराब के साथ तीन कथित शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि बिनाही निमिया माई स्थान के आसपास से शराब लेकर कुछ कारोबारी गुजर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर पारस बिन, पिता स्व. जगन्नाथ बिन, शिवचंद कुशवाहा, पिता स्व. श्याम सुंदर कुशवाहा तथा मुन्ना चौधरी, पिता जुगल चौधरी, तीनों निवासी मुसहरी, थाना धनहा, पश्चिम चंपारण को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 360 पीस बंटी-बबली देसी शराब बरामद की गई। प्रत्येक बोतल में 200 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 72 लीटर बताई गई है।

इस मामले में भीताहा थाना में कांड संख्या 173/26 दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत बगहा न्यायालय भेजा जा रहा है।






