Thursday, September 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लौरिया-बेतिया एनएच के ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे बैरियर, डीएसपी ने किया निरीक्षण

लौरिया-बेतिया एनएच के ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे बैरियर, डीएसपी ने किया निरीक्षण

0
21

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। बेतिया-लौरिया एनएच पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर जल्द बैरियर लगाए जाएंगे। बुधवार शाम को यातायात डीएसपी अतनु दत्ता और लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बसवरिया, बनकटवा, पराऊटोला और परसा मठिया चौक समेत दुर्घटना बाहुल्य स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि इन स्थानों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर होती रहती है। एनएच पर वाहनों की अधिक आवाजाही और तेज गति के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है।

बुधवार को जिरिया बंगाली माई स्थान के समीप ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं
यातायात डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर बैरियर लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए कुछ बैंकों से भी बात हुई है। जल्द ही चिह्नित स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!