अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
मझौलिया, पश्चिम चंपारण। आंगन का मिलन कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर मझौलिया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन निदेशक, आईसीडीएस निदेशालय, बिहार, पटना के पत्रांक 5246 दिनांक 21 सितंबर 2026 तथा उप विकास आयुक्त, पश्चिम चंपारण, बेतिया से प्राप्त निर्देश के आलोक में किया गया। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका गुलाम सरवर सहित प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।

बैठक में अधिकारियों ने आंगन का मिलन कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।






