विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
भीताहा। थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को करीब 4 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रूपही टाड़ गांव निवासी रामबेलाश गोंड, पिता स्व. असर्फी गोंड के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि 22 सितंबर 2026 को पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में रामबेलाश गोंड को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 4 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।






