अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मंगलवार को विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केदो पर टेक होम राशन का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 182 अहीर टोली भानाचक में सेविका सुशीला देवी केंद्र संख्या 232 सेविका गुलनारा खातून माधोपुर केंद्र संख्या 233 मलाही टोला माधोपुर सेविका राजमती देवी केंद्र संख्या 329 सेविका लालसा देवी केंद्र संख्या 231 सेविका रीना रानी केंद्र संख्या 96 सेविका सुधा दैवी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यालय से प्राप्त पोषाहार और राशि के अनुरूप लाभार्थियों के बीच टेक होम राशन का वितरण किया गया।
बताते चले की सीडीपीओ श्वेता कुमारी सहित पर्यवेक्षिकाओं ने टेक होम राशन वितरण का विभिन्न केदो पर जाकर निरीक्षण किया।
,






