Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गणपत बप्पा मोरया के जय घोष के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा...

गणपत बप्पा मोरया के जय घोष के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को दी गई विदाई

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार।


प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने श्री गणेश उत्सव के समापन अवसर पर कहा कि -दशकों बाद यह संयोग बना कि हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी और ऋषि पंचमी कुछ घंटे के अंतर पर साथ में पड़ा था, फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं थी।
गणेश उत्सव के समापन पर कल गणपति बप्पा की भव्य विदाई हुई। गणपत बप्पा मोरिया , अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्ति मय बना रहा। आठ दिन से चल रहे गणेश उत्सव का समापन प्रतिमा का विसर्जन कर किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर महिलाएं भावुक हो गईं।


जबकि युवाओं के साथ बच्चे उत्साह के साथ जुलूस में शामिल रहे ।विसर्जन स्थल तक प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!