Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शुचिता के साथ मूल्यांकन कार्य शुरू : पं. भरत उपाध्याय

शुचिता के साथ मूल्यांकन कार्य शुरू : पं. भरत उपाध्याय

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित पीएम श्री राजकीयकृत हरदेव प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम तैयार करने को लेकर मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया। मूल्यांकन केंद्र पर सीआरसी से संबंधित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया। इस अवसर पर राजकीयकृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं. भरत उपाध्याय ने कहा कि मूल्यांकन कार्य पूरी शुचिता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष मूल्यांकन आवश्यक है, ताकि परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक उपलब्धि को प्रदर्शित कर सके।

मूल्यांकन कार्य नवीन राय के नेतृत्व में शुरू किया गया। इस दौरान इंदीवर कुमार, अभिषेक चौहान, नीरज सिंह, रामप्रताप सिंह, आलोक पाण्डेय, चंद्रमौली मिश्रा, रौशन सिंह, गिरिजेश सिंह, अरमनाथ गौतम, अजय तिवारी, रोहित पाण्डेय, विष्णु गुप्ता, सोनिका पाण्डेय, साहिना परवीन, करुणा मिश्रा, फौजिया सरदार, शंकर पासवान, आरिफ अंसारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। शिक्षकों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते हुए अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम समय पर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की। मूल्यांकन केंद्र पर कार्य को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!