Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शराब के साथ दो गिरफ्तार, कुर्की वारंटी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शराब के साथ दो गिरफ्तार, कुर्की वारंटी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे गश्ती एवं छापामारी अभियान के दौरान अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को देशी शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक कुर्की वारंटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत बगहा न्यायालय भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गश्ती एवं छापामारी के क्रम में बिनही चेकपोस्ट के पास पुलिस ने मोटरसाइकिल से जा रहे स्वरूप ठाकुर, पिता अलगू ठाकुर, ग्राम रुपही को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 02 लीटर बंटी-बबली देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में संबंधित थाना में कांड संख्या 166/26 दर्ज किया गया है।

वहीं, संध्या समय चेकिंग एवं छापामारी अभियान के दौरान हथुअहवा में पुलिस ने सद्दाम अंसारी, पिता मीरहासन अंसारी, ग्राम रेडहा को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 09 लीटर बंटी-बबली देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में कांड संख्या 167/26 दर्ज किया गया है। इसके अलावा 21 सितंबर 2026 को पुलिस ने कुर्की वारंटी निर्मल, पिता लालपहाड़ी, ग्राम हथुअहवा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बगहा न्यायालय में प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!