Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 52 पुलिस पदाधिकारियों को मिली पदोन्नति, बगहा एसपी ने स्टार लगाकर कराई...

52 पुलिस पदाधिकारियों को मिली पदोन्नति, बगहा एसपी ने स्टार लगाकर कराई पिपिंग सेरेमनी

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के आदेश के आलोक में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को पुलिस जिला बगहा के 52 पुलिस पदाधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। इनमें पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (ASI) से पुलिस अवर निरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नत हुए पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा राजेश कुमार के द्वारा पिपिंग सेरेमनी (Pipping Ceremony) का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने पदोन्नति के बाद मिली नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!