Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकि नगर वन प्रक्षेत्र में आयोजित हुई बैठक, मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना...

वाल्मीकि नगर वन प्रक्षेत्र में आयोजित हुई बैठक, मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना 2026 पर हुई चर्चा

0
13


वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर वन प्रक्षेत्र के जटाशंकर और कोतराहां वन परिसर के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में पर्यटन और आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया शनिवार को संतपुर दरुआबारी ठाढी और लक्ष्मीपुर गांवों में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना 2026 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए योजना के मुख्य उद्देश्यों उसकी शर्तों अवधि तथा वैद्यता के बारे में जानकारी दी ।

वक्ताओं ने बताया कि इस योजना के शुरू होने से वन क्षेत्रों के समीप स्थित इन गांवों में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के ईडीसी अध्यक्ष, गुमास्ता, वनपाल, वनरक्षी और चारों गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे बैठक के अंत में ग्रामीणों ने योजना के प्रति अपनी उत्सुकता दिखाई और वन विभाग के कर्मियों से इसके लाभ उठाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!