Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास SSB कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत ने साइकिल पर किया सीमा का...

SSB कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत ने साइकिल पर किया सीमा का दौरा, फिट इंडिया – संडे ऑन साइकिल अभियान जारी

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

SSB 21वीं वाहिनी कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत ने अन्य अधिकारियों व जवानों के साथ सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 20.09.2026 को सीमा क्षेत्र मदनपुर का दौरा किया। उनके साथ श्री सुरेश शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री विशाल कुमार, उप कमांडेंट ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये वाहिनी मुख्यालय, मंगलपुर, बगहा से मदनपुर, फॉरेस्ट रेंज आफिस व देवीस्थान, मदनपुर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय लगभग 30 किलोमीटर की दूरी 1 घंटे 30 मिनट में तय की गई।

इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने जवानों को शाबाशी देते हुए कहा कि इस प्रकार हम फिटनेस व टीम भावना के साथ-साथ सीमा का सुदृढ़ सुरक्षा का संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!