आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
लौरिया। लौरिया-बगहा एनएच-727 मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत के मुख्य द्वार के समीप शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची लौरिया पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया। घायलों में एक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के शहादरपुर निवासी पंकज कुमार, पिता सिकंदर राम के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे घायल की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। पुलिस दूसरे घायल की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घायल की पहचान होने पर लौरिया थाना को सूचना दें, ताकि उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।






