Friday, September 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मामूली विवाद में मारपीट व फरसा से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में मारपीट व फरसा से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

0
17

24 घंटे के भीतर रामनगर पुलिस ने किया कांड का उद्भेदन, घटना में प्रयुक्त फरसा बरामद

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

रामनगर। थाना क्षेत्र के खटौरी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो भाइयों के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे खटौरी वार्ड संख्या-09 निवासी गुड्डू मांझी और उसके बड़े भाई मनेजर मांझी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि भगेलू चौधरी और उसके सहयोगियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद गुड्डू मांझी ने टीओपी बेतिया स्थित जीएमसीएच में पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना फर्दबयान दर्ज कराया। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद रामनगर थानाध्यक्ष डायल-112 की टीम और पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

गुड्डू मांझी के फर्दबयान के आधार पर रामनगर थाना कांड संख्या 614/26 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान भगेलू चौधरी, कृष्णा चौधरी, चंदन कुमार और सुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी जुड़ा पकड़ी थाना रामनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल फरसा भी बरामद किया है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर, थानाध्यक्ष रामनगर, पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता रानी, पुलिस अवर निरीक्षक इम्तियाजुल खान, पुलिस अवर निरीक्षक उपेन्द्र यादव सहित रामनगर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!