Thursday, September 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास माधोपुर के अखाड़े में गूंजा दांव-पेच का रोमांच

माधोपुर के अखाड़े में गूंजा दांव-पेच का रोमांच

0
15

25 जोड़ी से अधिक पहलवानों ने दिखाया दमखम।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया प्रखंड के माधोपुर में आयोजित महादंगल का उद्घाटन माधोपुर मठ के महंथ राजमन गोस्वामी उर्फ गुड्डू बाबा ने फीता काटकर किया। इसके बाद जैसे ही पहलवान अखाड़े में उतरे, पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। महादंगल में नेपाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने भाग लिया। 25 जोड़ी से अधिक पहलवानों ने एक-दूसरे को चुनौती देते हुए अपने दांव-पेच और शारीरिक दमखम का प्रदर्शन किया।
महंथ राजमन गोस्वामी उर्फ गुड्डू बाबा ने कहा कि कुश्ती भारतीय पारंपरिक खेल संस्कृति की पहचान है।

युवाओं में खेल के प्रति रुचि और अनुशासन की भावना विकसित होती है।मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने भी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि महादंगल जैसे आयोजन खेल भावना के साथ सामाजिक भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। आयोजन में मुखिया प्रतिनिधि राजू सहनी, समाजसेवी प्रभात सहनी, विक्रमा साह, जितेंद्र चौधरी, विकास शर्मा, सुदामा सिंह, रबिन्द्र चौधरी, कर्मचंद चौधरी, मनोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!