वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, आगजनी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने के मामले में वाल्मीकि नगर थाने में दर्ज कांड संख्या 106/26 के फरार अभियुक्त दीपक राम उम्र लगभग 25 वर्ष साकिन हवाईअड्डा को गुप्त सूचना के आधार पर वाल्मीकि नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि संध्या गश्ति में निकले पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार और अनिल पासवान के टीम को गुप्त सूचना मिली कि थाने में दर्ज कांड का नामजद अभियुक्त जो फरार चल रहा है,अपने घर आया हुआ है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए उक्त अभियुक्त के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।






