Thursday, September 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गला रेतकर महिला की हत्या, छह हिरासत में; बहुओं पर आरोप की...

गला रेतकर महिला की हत्या, छह हिरासत में; बहुओं पर आरोप की जांच तेज

0
12

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहरनगर वार्ड-5 स्थित पक्की फुलवारी नोनियार टोली में 55 वर्षीय बच्ची देवी की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतका की बेटी कोमल देवी ने अपनी मां की हत्या का आरोप बहुओं पर लगाया है। इस आरोप के बाद पुलिस ने करीब छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, पुलिस ने अब तक किसी भी बहू के हत्या में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है।परिजनों के अनुसार, बुधवार अहले सुबह बच्ची देवी का शव घर के अंदर बिस्तर पर मिला। महिला का गला धारदार हथियार से रेता गया था। वहीं, बाएं हाथ की दो अंगुलियां कटी हुई मिलीं, जिन्हें सिर के पास रखा गया था। दाएं हाथ पर भी चोट के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। मृतका की बेटी कोमल देवी ने चाय मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस फिलहाल इस आरोप समेत हत्या से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों की जानकारी मिल सके। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है। एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!