Wednesday, September 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पीएचसी हरनाटांड में सहयोग शिविर का निरीक्षण, आमजनों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं

पीएचसी हरनाटांड में सहयोग शिविर का निरीक्षण, आमजनों को मिली स्वास्थ्य सुविधाएं

0
27

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा-2। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड, बगहा-2 में संचालित सहयोग शिविर का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार विशुद्धानन्द सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा आमजनों को मिल रही चिकित्सा सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।शिविर में पहुंचे ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को प्राथमिक स्तर की आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। डॉ. कुमार विशुद्धानन्द सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उनके आसपास ही मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी एवं संबंधित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!