Monday, September 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जनता से सीधा संवाद करने गांवों में पहुंचे विधायक सुरेंद्र कुशवाहा

जनता से सीधा संवाद करने गांवों में पहुंचे विधायक सुरेंद्र कुशवाहा

0
10

तमकुहवा, बरवा, खोतहवा व दौनहा पंचायतों का किया भ्रमण, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत गंडक पार मधुबनी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर आम लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने तमकुहवा, बरवा, खोतहवा एवं दौनहा पंचायतों में पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।

विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को करीब से जाना तथा संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उसके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

वहीं, बरवा पंचायत के माननीय सरपंच के बाइक दुर्घटना में पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी मिलने पर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने सरपंच के स्वास्थ्य एवं चल रहे उपचार की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विधायक के पंचायत भ्रमण और ग्रामीणों से सीधे संवाद को लेकर स्थानीय लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधि के स्तर से संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!