Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास IRCTC होटल मामले में आरोप तय, RJD के भ्रष्टाचार मॉडल पर अदालत...

IRCTC होटल मामले में आरोप तय, RJD के भ्रष्टाचार मॉडल पर अदालत की मुहर: संजय सरावगी

0
9

परिवारवाद और भ्रष्टाचार’ की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय : संजय सरावगी

RJD बताए—सत्ता सेवा के लिए थी या परिवार के आर्थिक हितों के लिए? : संजय सरावगी

रमेश ठाकुर रामनगर पश्चिमी चंपारण, बिहार

पटना, 10 सितंबर 2026। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने IRCTC होटल मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर कहा कि आज एक बार फिर RJD की राजनीति और उसके शासनकाल से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह महज राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि अदालत में चल रही न्यायिक प्रक्रिया का विषय है। अदालत ने आरोप तय किए हैं और अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी। अंतिम फैसला न्यायालय करेगा, लेकिन RJD को यह बताना चाहिए कि उसके बड़े नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले बार-बार क्यों सामने आते रहे हैं। श्री सरावगी ने कहा कि RJD के पास बिहार की जनता के सामने बताने के लिए विकास का मॉडल नहीं है। उसके पास सिर्फ परिवारवाद, जातिवाद और सत्ता के कथित दुरुपयोग की राजनीति का इतिहास है।

उन्होंने तेजस्वी यादव से सवाल किया कि जब आपकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े मामले अदालत में हैं, तो हर जांच और हर न्यायिक कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताकर बच निकलने की कोशिश क्यों की जाती है? उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब सब देख रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, दूसरी तरफ RJD आज भी अपने पुराने राजनीतिक तौर-तरीकों से बाहर नहीं निकल पाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न्यायपालिका अपना काम कर रही है, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और अब RJD को भी कानून की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए जांच और ट्रायल का सामना करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि RJD को परिवार बचाने की राजनीति छोड़कर बिहार के भविष्य की चिंता करनी चाहिए। बिहार की जनता अब भ्रष्टाचार और परिवारवाद नहीं, विकास और सुशासन चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!