Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 19 पंचायतों में 190 सरकारी परिसंपत्तियों के जीर्णोद्धार की तैयारी

19 पंचायतों में 190 सरकारी परिसंपत्तियों के जीर्णोद्धार की तैयारी

0
9

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। प्रखंड क्षेत्र की सरकारी परिसंपत्तियों को उपयोगी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में लौरिया प्रखंड की सभी 19 ग्राम पंचायतों में कुल 190 योजनाओं को चिह्नित किया गया है। प्रत्येक पंचायत से न्यूनतम 10 योजनाओं का चयन किया गया है। चयनित योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में तैयार कर जिला स्तर पर भेज दिया गया है। योजनाओं के चयन एवं प्रस्ताव तैयार करने को लेकर प्रखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बीडीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मियों के अलावा पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पंचायतवार चयनित परिसंपत्तियों और प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन ने ऐसी सरकारी परिसंपत्तियों को प्राथमिकता में रखा है, जिनमें वर्तमान स्थिति के अनुसार मरम्मत, सुदृढ़ीकरण या उन्नयन की आवश्यकता है। प्रस्तावित कार्यों में आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक उपयोग की अन्य सरकारी संरचनाएं शामिल हैं।योजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकता, प्राथमिकता तथा संबंधित परिसंपत्तियों की मौजूदा स्थिति के आकलन के आधार पर किया गया है। इसका उद्देश्य नई संरचनाओं के निर्माण के बजाय पहले से उपलब्ध सरकारी ढांचे का कायाकल्प कर उन्हें ग्रामीणों के लिए अधिक उपयोगी बनाना है। योजना के क्रियान्वयन से पंचायत स्तर पर सरकारी सुविधाओं की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!