Friday, September 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जीएमसीएच में प्रशासनिक निरीक्षण, दवा से सुरक्षा तक व्यवस्था दुरुस्त करने के...

जीएमसीएच में प्रशासनिक निरीक्षण, दवा से सुरक्षा तक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

0
31

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर गुरुवार को नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित एवं वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री ने जीएमसीएच बेतिया का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति परखी। हाल के दिनों में मरीजों के परिजनों एवं पत्रकारों से हुए विवाद के मद्देनजर प्रशासन ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। अधिकारियों ने ओपीडी, आईपीडी, औषधि वितरण केंद्र एवं भंडार कक्ष का निरीक्षण कर दवाओं और चिकित्सकीय सामग्रियों के भंडार, वितरण तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। भर्ती मरीजों एवं परिजनों से संवाद कर दवा, चिकित्सक – स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता और उपचार संबंधी सुविधाओं का प्रत्यक्ष फीडबैक लिया। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की अद्यतन सूची प्रमुख स्थलों पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा नियमित अनुश्रवण पर जोर दिया गया। सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा, चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों की रोस्टरानुसार उपस्थिति और उपचार में विलंब अथवा लापरवाही नहीं होने देने का निर्देश दिया। सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने तथा आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!