Monday, September 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गौरीबेलवा गांव निवासी प्रमोद बिन के 12 वर्षीय बच्चे की अहमदाबाद में...

गौरीबेलवा गांव निवासी प्रमोद बिन के 12 वर्षीय बच्चे की अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
22

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गौरीबेलवा गांव निवासी प्रमोद बिन के 12 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार की गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।लक्ष्मण एक सिलाई कंपनी में काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था आरोप है कि कंपनी और ठेकेदार की ओर से समय पर पैसे व इलाज की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई परिजनों का कहना है

कि समय पर इलाज मिलता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी 3 सितंबर की शाम लक्ष्मण ने परिजनों से फोन पर बात की थी जिसके कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली अहमदाबाद से एम्बुलेंस द्वारा शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!