Wednesday, September 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भैरवगंज में गोलीबारी से मचा हड़कंप, उप मुखिया पति समेत दो घायल

भैरवगंज में गोलीबारी से मचा हड़कंप, उप मुखिया पति समेत दो घायल

0
17

हमलावरों की पहचान और गोलीबारी की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरवगंज थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जिससे लोगों में जंगल राज की याद फिर से ताज होने लगी है इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम बगहा-1 प्रखंड के भैरवगंज पंचायत में हुई गोलीबारी में पंचायत के उप मुखिया पति अशोक दास और एक वार्ड सदस्य के पति राधेश्याम राम के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। घायल अशोक दास ने अपने दिए हुए बयान में बताया कि मुन्ना दास एवं संदीप यादव के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है घटना की सूचना मिलते ही भैरवगंज थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सीता केवट ने बताया कि भैरवगंज पंचायत के उप मुखिया पति अशोक दास और वार्ड सदस्य पति राधेश्याम राम को गोली लगी है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे इस एसडीपीओ निहार भूषण ने मामले की तहकीकात कर बताया कि फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। वही सूत्रो की माने तो पंचायत के मुखिया और उप मुखिया के बीच पंचायत के विभिन्न कार्यों एवं सरकारी योजनाओं को लेकर पूर्व में लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत है। हालांकि, गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!