Thursday, September 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास औचक निरीक्षण में एसडीओ चांदनी कुमारी ने विद्यालय, अस्पताल और आधार केंद्र...

औचक निरीक्षण में एसडीओ चांदनी कुमारी ने विद्यालय, अस्पताल और आधार केंद्र की जांच की

0
26

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती चांदनी कुमारी ने बुधवार को डीएम एकेडमी बगहा, अनुमंडलीय अस्पताल तथा प्रखंड कार्यालय बगहा-1 स्थित आधार केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सबसे पहले एसडीओ ने डीएम एकेडमी बगहा का निरीक्षण किया। विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाचार्य को सभी कमरों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडलीय अस्पताल बगहा का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों की शिफ्ट के अनुसार उपस्थिति की जांच की गई। जांच में दो चिकित्सक निर्धारित समय के बाद अस्पताल पहुंचे। एसडीओ ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय बगहा-1 में संचालित आधार केंद्र की भी जांच की गई। जांच के दौरान आधार केंद्र संचालक के पास आवश्यक दस्तावेज उचित एवं व्यवस्थित तरीके से रखे हुए नहीं पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, बगहा-1 को संबंधित आधार केंद्र संचालक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

एसडीओ के औचक निरीक्षण से विभिन्न विभागों में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी संस्थानों में साफ-सफाई, समयबद्ध उपस्थिति और अभिलेखों का उचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!