Monday, August 31, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हरनाटांड़ में सुधा बिक्री केंद्र का...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हरनाटांड़ में सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ।

0
16

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उनके आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरनाटांड़ में जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, श्री काजले वैभव नितिन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार एवं आय का अवसर मिलेगा, साथ ही लोगों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद सहजता से उपलब्ध हो सकेंगे।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे बिक्री केंद्र महिलाओं की उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं जीविका कर्मियों को निर्देश दिया कि बिक्री केंद्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता एवं ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

जीविका एवं कॉम्फेड के संयुक्त प्रयास से संचालित इस सुधा बिक्री केंद्र के माध्यम से दूध एवं विभिन्न दुग्ध उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर सुधा के उत्पाद उपलब्ध होंगे तथा योजना से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जीविका एवं कॉम्फेड के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!