Saturday, August 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसएसबी जवानों की कलाई पर बांधी राखी, की...

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने एसएसबी जवानों की कलाई पर बांधी राखी, की दीर्घायु की कामना

0
27

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

श्रावणी पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में सनफ्लावर चिल्ड्रेन्स एकेडमी की छात्राओं ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पर्व को अनूठे अंदाज में मनाया। छात्राओं ने एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत सहित हजारों जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।

इस दौरान छात्राओं ने संदेश दिया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात तैनात जवान भले ही अपने घर और परिवार से दूर हों, लेकिन रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर उन्हें बहनों के स्नेह और प्यार की कमी महसूस न हो। इसी उद्देश्य से छात्राएं जवानों के बीच पहुंचीं और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया।

राखी बांधते समय छात्राओं ने जवानों की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जवानों ने भी छात्राओं से मिले इस स्नेह और सम्मान को भावुक होकर स्वीकार किया। रक्षाबंधन का यह आयोजन देश की रक्षा में जुटे जवानों और छात्राओं के बीच आत्मीयता, सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उदाहरण बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!