Saturday, August 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

0
21


राखी बांधकर भाई की लंबी और सुखमय जीवन के लिए की गई कामना ।


भाई ने दिया मरते दम तक रक्षा करने का वचन।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला भाई-बहन के अमर और पावन प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन पर्व को मझौलिया प्रखंड में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अहले सुबह से ही शुभ मुहूर्त होने के कारण बहनों द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। नए-नए परिधानों में सजधर कर बहनों ने आरती की थाल सजा रखी थी और शुभ मुहूर्त में अपने-अपने भाइयों को तिलक लगाया सुंदर सजीली आकर्षक राखियां बांधी और आरती उतारी। राखियां बांधने के बाद बहनों ने ईश्वर से अपने भाई के दीर्घायु सुख और समृद्धि से भरा हुआ जीवन की कामना की तथा ईश्वर से प्रार्थना किया कि राखी मेरे भाई को सभी संकटों से बचाए।


राखियां बंधवाकर भाइयों ने मरते दम तक बहनों को रक्षा करने का वचन दिया तथा उपहार भी दिया। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने देश की अखंडता एकता भाईचारा समृद्धि सामाजिक सौहार्द की भी कामना की गई। कुल मिलाकर भाई-बहन का त्योहार पूरे प्रखंड में श्रद्धा पूर्वक धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!