Saturday, August 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर पक्की बावली मंदिर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर पक्की बावली मंदिर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

0
13

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। शुक्रवार को पक्की बावली मंदिर बगहा कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री ठाकुर जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट, पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियां समय से पूरा करने पर जोर दिया।

कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और आस्था का प्रमुख पर्व है। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति बनी। बैठक में मंदिर की आगामी गतिविधियों और जन्माष्टमी पर्व को लेकर अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। समिति ने श्रद्धालुओं से भी पर्व के दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!