गंडक बराज कैंप में जवानों के कलाइयों पर बहनों ने राखी बांध लंबी उम्र की कामना की
वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
भारत नेपाल बॉर्डर पर शुक्रवार की सुबह सीमा सुरक्षा में देना एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों की हौसला अफजाई के लिए सीमा जागरण मंच द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के प्रचार प्रमुख प्रेम कुमार के नेतृत्व में बहनों ने कैंप में पहुंच जवानों एवं अधिकारियों के कलाइयों पर राखी बांध मिठाईयां खिला आशीर्वाद लिया। इस बाबत सीमा जागरण मंच के प्रचार प्रमुख प्रेम कुमार ने बताया कि अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करने में जुटे जवानों को भाई-बहन का यह त्यौहार निराश ना करें इसको लेकर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कंपनी कमांडर लोकेश कुमार बनिया ने कहा कि हम अपने परिवार से दूर हैं लेकिन हमें ऐसा लग रहा है कि हम अपने घर में हैं। बहनों ने राखी बांध हमें देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया है। हमारी कोशिश रहेगी की इस क्षेत्र के किसी भी बहन बेटी को कोई कष्ट ना हो।






