विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस वर्ष प्रखण्ड बगहा एक स्थित चखनी रजवटिया पंचायत की महिलाओं और बहनों के लिए खास माना जा रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर पंचायत के समाजसेवी आदर्श पाण्डेय उर्फ गोलू पांडे ने ग्रामीण महिलाओं एवं बहनों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की है। बतादें की समाजसेवी की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार शुक्रवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चखनी रजवटिया पंचायत क्षेत्र से आने-जाने वाली बहनों को ऑटो एवं ई-रिक्शा का कोई किराया नहीं देना होगा।

बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए पंचायत के विभिन्न गांवों से नि:शुल्क आवागमन कर सकेंगी। इतना ही नहीं, पंचायत से बाहर जाकर बस या ट्रेन पकड़ने वाली बहनों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। जिनको समाजसेवी की ओर से ऐसी बहनों के आने-जाने के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यह है कि आर्थिक परेशानी के कारण कोई बहन अपने भाई से राखी बांधने से वंचित न रह जाए।
क्या कहते हैं समाज सेवी,,,,,,,,
आदर्श पाण्डेय उर्फ गोलू पांडे ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और भावनात्मक रिश्ते का पर्व है। ऐसे पावन अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए कुछ करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसी सोच के साथ नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है।
क्यों बना लोगो में चर्चा का विषय,,,,,,,,
समाजसेवी की इस पहल को ग्रामीणों एवं स्थानीय महिलाओं ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर बहनों के लिए नि:शुल्क आवागमन की व्यवस्था करना सामाजिक सेवा की एक सकारात्मक मिसाल है। जिसे अबतक आसपास के पूरे क्षेत्र में इस तरह की विशेषताएं खाश कर महिलाओं एवं बहनों के लिए नहीं देखी गई थी जो एक चर्चा का विषय बना हुआ है।






