वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
तिब्बत-नेपाल में बॉर्डर में हुए फ्लैश फ्लड त्रासदी के कारण गंडक नदी के निचले इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर गंडक बराज व वाल्मीकि नगर क्षेत्र में बाढ़ परिस्थिति के मद्देनजर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं मुख्य सचिव, बिहार ने वाल्मीकि नगर एवं गंडक बराज क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और सड़क मार्ग से गंडक बराज बाँध एवं नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान सचिव जल संसाधन विभाग, जिलाधिकारी पश्चिमी चंपारण, कमांडेंट 21वीं वाहिनी SSB बगहा एवं पुलिस अधीक्षक बगहा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को वर्तमान स्थिति, बाढ़ पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कमांडेंट तापेश्वर संबित राउत ने SSB 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा अपने राहत व बचाव दल की तैनाती व अन्य तैयारियों के बारे में भी बताया गया।

SSB की RRT रामपुरवा, चकदवा, कोलेश्वर एवं गंडक बराज जैसे संवेदनशील स्थानों पर हाई एलर्ट के साथ तैनात हैं। एसएसबी 21वीं वाहिनी किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर है।






