Wednesday, August 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला शांतिपूर्ण जुलूस ।

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला शांतिपूर्ण जुलूस ।

0
1


हर्षोल्लास के साथ मझौलिया में मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब की जयंती।


अनिल शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर उनके जीवन और सिद्धांतों को याद किया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मौलाना नूरआलम साहब ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने मानवता, भाईचारे और आपसी समन्वय का संदेश दिया था। उन्होंने समाज में समानता और सभी धर्मों के सम्मान की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। उनके संदेशों का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और मानव कल्याण को बढ़ावा देना था।


उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म करीब 1456 वर्ष पूर्व मक्का में हुआ था। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सभी वर्गों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा कायम किया जा सकता है। जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक नारों के साथ शांति और सद्भाव का संदेश दिया। आयोजकों ने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने तथा समाज में शांति का वातावरण बनाए रखने की अपील की। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में मुबारक हुसैन, रईश खां, समसे आलम, सफीउल्लाह कुरैशी, जुबैर आलम खां, अरमान खां ,एम डी शाहिद राजा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!