Monday, August 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया के रामपुरवा चौक पर मौत का तांडव

मझौलिया के रामपुरवा चौक पर मौत का तांडव

0
22

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चार महीने पहले ही हुई थी शादी

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया से बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। रमपुरवा चौक पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 25 वर्षीय युवक मासूम अंसारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति मुन्ना आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बढ़ईया टोला वार्ड नंबर-4 निवासी एनातुलाह अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र मासूम अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मासूम की शादी महज चार महीने पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नवविवाहिता पत्नी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं गंभीर रूप से घायल की पहचान भटूमर आलम के पुत्र मुन्ना आलम के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुन्ना आलम को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया।
इधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह रामपुरवा चौक पर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण बोलेरो चालक और वाहन मालिक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे। स्थिति तनावपूर्ण होते देख मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।हालांकि, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देर तक बना रहा। चार महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां गूंजी थीं, वहां सड़क हादसे ने मातम का सन्नाटा पसार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!