बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज) एक युवक को अगवा कर हत्या कर नदी में फेकने के मामले में अपराधियों को पकड़ने हेतु मांझागढ़ पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही छपेमारी के कारण समोवार को दो अपराधी न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया जनकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र भैषही गांव के बद्री यादव के पुत्र चिंटू यादव के साथ मारपीट कर अगवा कर मोटरसाइकिल से दियरा में ले जाकर हत्या कर ब्लूहि गंडक नदी में शव के फेकने के मामले में चिंटू यादव के पिता बद्री यादव मांझागढ़ थाना में बरौली थाना क्षेत्र धनटोली मिर्जा पुर गांव के वीरबल यादव, ईसा पुर गांव विजय यादव, दीपक यादव, रामपति यादव ,मांझागढ़ थाना क्षेत्र ब्लूहि गांव के मुस्लिम मिया सहित 5 नामजद अभियुक्तो के विरुद्ध मांझागढ़ थाना कांड संख्या 350/2026 में प्राथमिकी 10 अगस्त 26 को दर्ज कराया है दर्ज प्राथमिकी में दर्शाया गया है कि 8 अगस्त 26 को मेरे पुत्र चिंटू यादव को उक्त पांच अभियुक्त मेरे पुत्र चिंटू यादव से मारपीट कर अगवा कर बाइक से दियरा ले जाकर हत्या कर नदी में फेंक दिया गया घटना की जांच कर घटना को सही पाते हुए मांझागढ़ पुलिस फरार अपराधियो को गिरफ्तार करने हेतु लगातार छपेमारी कर रही थी। पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण सोमवार को अपराधी दीपक यादव और बिजय यादव न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिए तथा इसके पहले अपराधी रामपति यादव न्यायालय में आत्म समपर्ण कर चुका है कुल पांच अपराधियो में तीन अपराधी न्यायालय में आत्म समपर्ण कर चुके है दो अपराधी अभी भी फरार चल रहे है जिनके गिरफ्तारी हेतु पुलिस छपेमारी कर रही है तीनो अपराधी के द्वारा आत्म समर्पण करने की जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार के द्वारा दी गयी।






