Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सावन मेला के लिए SSB ने बढ़ाई चौकसी, कमांडेंट ने किया दौरा...

सावन मेला के लिए SSB ने बढ़ाई चौकसी, कमांडेंट ने किया दौरा व निरीक्षण

0
15

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

अंतिम सावन सोमवारी के मद्देनजर वाल्मीकिनगर स्थित कोलेश्वर, जटाशंकर धाम एवं क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशाल सावन मेले में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन के लिए SSB द्वारा सुरक्षा इंतजाम किया गया है। कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के दिशा-निर्देश में 23 अगस्त से ही सभी सीमा चौकियों को हाई अलर्ट में रखा गया है व सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत ने स्वयं कल शाम से आज दोपहर तक सीमा क्षेत्र में रहकर वाल्मीकि आश्रम, जटाशंकर मंदिर, कोलेश्वर मंदिर, त्रिवेणी घाट व वाल्मीकिनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा जवानों से बात किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा में कोई चूक न हो। साथ ही SSB का राहत व बचाव दल एवं मेडिकल टीम को किसी भी इमरजेंसी के लिए 24 घंटे हाई अलर्ट में रखा गया है। मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए SSB 21वीं वाहिनी पूरी तरह प्रतिबद्ध है व सभी जवान पूर्ण निष्ठा के साथ अपने ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!